NBT 5 DEC -एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के चेयरमैन सुमित वोहरा का कहना है कि द्वारका, पीतमुपरा, रोहिणी, वसंत कुंज, वसंत विहार में स्कूलों की भरमार है लेकिन डाबड़ी, ओखला, छतरपुर, सोनिया विहार और ईस्ट दिल्ली के कुछ हिस्सों में स्कूल बहुत कम है। ओवरऑल स्कूलों की कमी नहीं है लेकिन एरिया वाइज स्कूलों की दिक्कत है। वह कहते हैं कि फीस स्ट्रक्चर को लेकर सरकार को कुछ रेगुलेशंस बनाने चाहिए। 20 साल में दिल्ली की आबादी दोगुनी हो गई है लेकिन पिछले दस साल में स्कूलों को जमीन नहीं मिली है।